ICC की तरफ से मोहम्मद हसनैन की गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी!
बिग बैश लीग के दौरान हसनैन के एक्शन में गड़बड़ी पाई गई थी।
अद्यतन - Jun 9, 2022 9:59 pm

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को उनके गेंदबाजी एक्शन के हालिया आंकलन के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में फिर से गेंदबाजी करने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी एक्शन को आधिकारिक तौर रूप से सही साबित करने के लिए तीन ओवर गेंदबाजी की थी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हसनैन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और फिर से हुई जांच में उनकी कोहनी आईसीसी के वैध गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के अंदर मुड़ी पाई गई है जिस वजह से अब वो हर जगह गेंदबाजी कर पाएंगे।
उमर राशिद की देख-रेख में मोहम्मद हसनैन ने अपनी गेंदबाजी में किया सुधार
उमर राशिद ने मोहम्मद हसनैन की गेंदबाजी एक्शन को पहले से काफी बेहतर किया। एक सूत्र की माने तो हसनैन गेंद को स्विंग कराने के लिए हाथ को ज्यादा ही नीचे मोड़ रहे थे। वहीं गेंदबाजी तेज करने के लिए हसनैन सही से अपने पैर जमीन पर नहीं रख पा रहे थे।
रशीद ने हसनैन की मदद की और उनके गेंदबाजी एक्शन को फिर से बदला जिसके बाद हसनैन की गेंदबाजी एक्शन में काफी सुधार हुआ और कोहनी भी सही से मुड़ने लगी। उनका गेंदबाजी एक्शन पहले जैसा ही है सिर्फ कलाई, हाथ घुमाना और जमीन पर पैर रखना यह तीन चीजें बदल गई है। हसनैन ने रशीद की नेतृत्व में 5000 गेंदों से ज्यादा बार गेंदबाजी फेंकी और उसके बाद ही उनका गेंदबाजी एक्शन पहले से काफी अच्छा हुआ।
वही उमर रशीद का मानना है कि अब हसनैन पहले से काफी बेहतर हो गए हैं और उनका यह गेंदबाजी एक्शन उनको विकेट लेने में काफी मदद करेगा। बता दें, मोहम्मद हसनैन ने पाकिस्तान के लिए 8 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए हैं, वही टी-20 में वो अब तक 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसमें उनके नाम टी-20 क्रिकेट में एक हैट्रिक भी शामिल है।