सिर्फ एमएस धोनी को खेलते हुए देखने के लिए IPL के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मोहम्मद कैफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिर्फ एमएस धोनी को खेलते हुए देखने के लिए IPL के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मोहम्मद कैफ

महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ थे और वहां उन्होंने मोहम्मद कैफ के परिवार वालों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

M S Dhoni and Mohammad Kiaf Meeting (Pic Source-Twitter)
M S Dhoni and Mohammad Kiaf Meeting (Pic Source-Twitter)

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुंबई एयरपोर्ट में मुलाकात की। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ थे और वहां उन्होंने मोहम्मद कैफ के परिवार वालों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

मोहम्मद कैफ ने यह भी बताया कि उनके बेटे कबीर को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के साथ मिलकर बहुत ही खुशी महसूस हुई और उन्हें इस बात की भी काफी प्रसन्नता थी कि धोनी अपने बचपन के दिनों में फुटबॉल खेलना पसंद करते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने मोहम्मद कैफ के बेटे के साथ एक अलग तस्वीर भी खिंचवाई।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को जबरदस्त मात दी थी और पांचवी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी के लिए गए थे।

मोहम्मद कैफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सभी की साथ में तस्वीर साझा की और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमने बहुत ही बड़े आदमी और उनके परिवार वालों के साथ एयरपोर्ट में मुलाकात की। वो अपनी सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे। मेरे बेटे कबीर को जब धोनी ने बताया कि वो अपने बचपन के दिनों में फुटबॉल खेलते थे तब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और अगले सीजन में आपको हम खेलते हुए देख सकें।’

ये रहा मोहम्मद कैफ का पोस्ट:

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है और बल्लेबाजी में भी उनका कोई जवाब नहीं है। भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने संयास ले लिया हो लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वो अभी भी खेलते हुए नजर आते हैं।

तमाम फैंस को ऐसा लग रहा था कि धोनी अब अगले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में नहीं खेलेंगे लेकिन उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp