IPL ऑक्शन से रोहित शर्मा खुश नहीं होंगे: मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL ऑक्शन से रोहित शर्मा खुश नहीं होंगे: मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में कुल 6 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Mumbai Indians and Mohammad Kaif (Pic Source-Twitter)
Mumbai Indians and Mohammad Kaif (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा खिलाड़ियों के ऑक्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे क्योंकि उनकी गेंदबाजी डिपार्टमेंट ना तो काफी मजबूत है और ना ही उनके पास ज्यादा अनुभव है।

स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट मैच की बात वीकेंड स्पेशल में बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा। बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में कुल 6 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

मोहम्मद कैफ से जब पूछा गया कि MI क्या IPL 2023 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकते हैं या नहीं तो पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि, ‘हां, जब टीम पहले 2 मैच हारी थी तब ऐसा लग रहा था कि उन्हें अपनी टीम कॉन्बिनेशन से काफी परेशानी हो रही है लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की। उनके बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि रोहित शर्मा IPL ऑक्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। लेकिन अब उन्हें जो खिलाड़ी चाहिए थे वह उन्हें मिल चुके हैं।’

वसीम जाफर ने भी मुंबई इंडियंस के IPL प्रदर्शन को लेकर रखा अपना पक्ष

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, ‘कुछ खिलाड़ी जैसे कैमरून ग्रीन अपना पहला IPL सीजन खेल रहे हैं। कुछ ने सिर्फ 3 या 4 मैच खेले हैं। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला हैं। लेकिन मुंबई अगर एक बार मैच जीतने लगी तो वो रुकने वालों में से नहीं है।’

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर वसीम जाफर ने कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि जब मुंबई लक्ष्य का पीछा करेंगी तब वो जीत सकते हैं। डिफेंड करने में उन्हें काफी परेशानी हो सकती है। उनके पास उस तरीके के गेंदबाज नहीं है। पीयूष चावला के अलावा टीम में बाकी गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी है।’

close whatsapp