क्या पूरी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से चूक जाएंगे मोहम्मद शमी? टखने की चोट के लिए भारतीय गेंदबाज की लंदन यात्रा हुई तय - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या पूरी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से चूक जाएंगे मोहम्मद शमी? टखने की चोट के लिए भारतीय गेंदबाज की लंदन यात्रा हुई तय

शार्दुल ठाकुर भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।

Mohammad Shami. (Image Source: Getty Images)
Mohammad Shami. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) कथित तौर पर अपने टखने की चोट को लेकर एक स्पेशलिस्ट से परामर्श करने के लिए लंदन की यात्रा करेंगे। मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को पिछले साल नवंबर में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अभी भी क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं।

हालांकि, मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस बीच, भारतीय तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भी अपनी फिटनेस साबित करने में विफल रहे।

स्पेशलिस्ट सलाह के लिए लंदन जा रहे हैं Mohammad Shami

इस बीच, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के खेल विज्ञान प्रमुख नितिन पटेल के साथ जल्द ही लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शमी और नितिन पटेल ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह लेने का फैसला तब लिया जब वे बेंगलुरु में NCA में तेज गेंदबाज की चोट पर एक-साथ काम कर रहे थे।

यहां पढ़िए: रातों-रात BCCI को हुआ 2500 करोड़ का फायदा, टाटा ने अगले पांच साल के लिए जीता IPL स्पॉन्सरशिप

हालांकि, यह तय नहीं है कि मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम कुछ मैचों में खेल पाएंगे या नहीं। 33-वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए वर्ल्ड कप 2023 यादगार रहा, जिसमें उन्होंने सात मैचों में 10.71 की औसत से 24 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

ये खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं

इसके अलावा क्रिकबज की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस हासिल करने के बाद भी मैदान में वापसी करने के लिए एक महीने का समय लगेगा, वहीं शार्दुल ठाकुर भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जर्मनी में सर्जरी कराई है, वहीं ऋषभ पंत भी लंदन में एक्सपर्ट से कंसल्ट कर रहे हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या भी इस समय चोट से रिकवर हो रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?