घरेलू मैदान पर नहीं कर पाए मोहम्मद सिराज प्रदर्शन खास , इंग्लिश बल्लेबाजों ने लगाई जमकर क्लास
पहले टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी में फ्लॉप रहे मोहम्मद सिराज।
अद्यतन - Jan 28, 2024 12:35 pm

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मोहम्मद सिराज शानदार लय में थे, लेकिन पहले ही मैच में इस गेंदबाज की हवा निकल गई। जहां इंग्लैंड के खिलाफ सिराज की गेंदबाजी बेसर रही, साथ ही वो अपने घरेलू मैदान पर सुपर फ्लॉप साबित हुए। इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों ने इस खिलाड़ी की जमकर क्लास लगाई।
दोहरा शतक नहीं ठोक पाए Pope
एक तरफ मोहम्मद सिराज टीम इंडिया की तरफ से फेल रहे, तो दूसरी ओर इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज Ollie Pope ने अपनी बल्लेबाजी की दम दिखाया। जहां Pope अपना दोहरा शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपनी पारी में कुल 196 रन बना डाले और टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। इससे पहले टीम इंडिया ने मैच में पकड़ बना रखी थी, जिसे देखकर लग रहा था कि मैच जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और हैदराबाद की पिच ने असली खेल कर दिया। वैसे ये सीरीज कुल 5 मैचों की है और दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से खेला जाएगा।
मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में ये क्या कर दिया?
*पहले टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी में फ्लॉप रहे मोहम्मद सिराज।
*पूरे मैच में इंग्लैंड के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए सिराज।
*पहली पारी में डाले सिर्फ 4 ओवर, दूसरी पारी में मिले 7 ओवर।
*कप्तान ने भी सिराज की गेंदबाजी पर नहीं जताया पूरा भरोसा।
अपनी गेंदबाजी के दौरान काफी परेशान दिखे मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया को कितने रनों का टारगेट मिला?
दूसरी ओर इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने धमाकेदार वापसी की है, Ollie Pope के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंग्लैंड टीम ने अपनी दूसरी पारी में कुल 420 रन बनाए। जिसके बाद टीम इंडिया को कुल 231 रनों का टारगेट मिला है, वहीं गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से दूसरी पारी में बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, तो 3 विकेट अश्विन को मिले। इस दौरान टीम इंडिया ने कई अहम कैच भी छोड़े जो उन्हें काफी भारी पड़े।