आकाश दीप के लिए मोहम्मद शमी अच्छे रोल मॉडल साबित हो सकते हैं: जहीर खान

इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक दो मैच में 5 विकेट झटके हैं।

Advertisement

Mohammad Shami and Akash Deep (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक दो मैच में 5 विकेट झटके हैं। हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि मोहम्मद शमी, आकाश दीप के लिए रोल मॉडल साबित हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। इस समय मोहम्मद शमी अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं और बहुत जल्द उन्हें मैदान में एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जहीर खान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की समानता को लेकर अपना पक्ष रखा।

जहीर खान ने क्रिकबज को बताया कि, ‘आकाश दीप भी स्टंप्स को अटैक करने की कोशिश करते हैं। मोहम्मद शमी की भी यही सोच रहती है। मोहम्मद शमी युवा तेज गेंदबाज के अच्छे रोल मॉडल बन सकते हैं। शमी की तरह आकाश दीप भी Seam का अच्छा इस्तेमाल करते हैं।’

अगर आकाश दीप भी बाकी गेंदबाजों से बात करेंगे तो वो भी अपनी गेंदबाजी में वैरायटी डाल सकते हैं: जहीर खान

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके। बारिश की वजह से यह मैच सिर्फ 35 ओवर का ही हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए।

जहीर खान ने आगे कहा कि, ‘जब आप स्टंप्स को अटैक करते हैं और गुड लेंथ की गेंदबाजी करते हैं तो रिजल्ट आपके पक्ष में होता है। यही वजह है कि मोहम्मद शमी ने भी सफलता हासिल की है। अगर आकाश दीप किसी को रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं तो शमी से बेहतर और कोई नहीं है। आकाश दीप लगातार अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन अगर वो बाकी गेंदबाजों से भी बात करते हैं तो वो अपनी गेंदबाजी में और भी वैरायटी डाल सकते हैं।’

Advertisement