मोहम्मद शमी 'एक्सप्रेस' ने बनाया ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को तोड़ने का खास प्लान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी ‘एक्सप्रेस’ ने बनाया ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को तोड़ने का खास प्लान!

वर्ल्ड कप फाइनल में फैन्स को है मोहम्मद शमी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी की चमक के आगे, बुमराह और सिराज गायब से नजर आए। भले ही शमी ने इस टूर्नामेंट में इन दोनों गेंदबाजों के मुकाबले कम मैच खेले हो, लेकिन फिर भी शमी के खाते में सबसे ज्यादा विकेट हैं। दूसरी ओर अब रफ्तार के इस सौदागर ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीर खुद तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

टूर्नामेंट के टॉप 2 गेंदबाज की टीमें हैं फाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 में अभी सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी के खाते हैं, शमी ने महज 6 मुकाबलों में अपने नाम 23 विकेट किए हैं। तो सबसे ज्यादा विकेट के मामले में दूसरे नंबर नाम है ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर Adam Zampa का, जिन्होंने 10 मैचों में 22 बल्लेबाजों को आउट किया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों की टीमें यानी की, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल कल होने जा रहा रहा है अहमदाबाद में।

ऑस्ट्रेलिया के हाल खराब करने वाले हैं मोहम्मद शमी!

*वर्ल्ड कप फाइनल में फैन्स को है मोहम्मद शमी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद।
*वहीं फाइनल से पहले और कड़ी तैयारी करने में जुटा है तेज गेंदबाज।
*साथ ही अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है इस खिलाड़ी ने।
*एक बयान में शमी ने कहा की टीम में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

मोहम्मद शमी ने अभ्यास सत्र की ये तस्वीरें की पोस्ट

तेज गेंदबाज का ये बयान भी हो रहा है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ये वर्ल्ड कप रहा विराट के नाम

वहीं इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। विराट ने इस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे वनडे इंटरनेशनल में अपने 50 शतक पूरे कर लिए हैं, साथ ही 50 ओवर वर्ल्ड कप के एक एडिशन में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले कुल 10 मैचों में अपने नाम 711 रन किए हैं, इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?