मोहम्मद शमी क्या सच में चोटिल हैं, इस वीडियो को देखकर तो कुछ और ही लग रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी क्या सच में चोटिल हैं, इस वीडियो को देखकर तो कुछ और ही लग रहा है

इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इस टेस्ट सीरीज का तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी हिस्सा थे। लेकिन सीरीज से ठीक पहले तेज गेंदबाज का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिसे शमी पास नहीं कर पाए थे। जिसके बाद वो टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया है जो अलग ही कहानी बता रहा है।

सोशल मीडिया का सुपरस्टार बनता जा रहा है ये खिलाड़ी

भले ही मोहम्मद शमी चोट के कारण क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन उसके बाद भी वो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्शन बनाए रखते हैं। जहां ये खिलाड़ी हर दिन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करता रहता है, जिसमें यहां तो वो पिच तैयार करते हुए नजर आते हैं या फिर अपने फैन्स से मिलते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही उनकी रील्स भी फैन्स के बीच काफी वायरल होती है।

‘चोटिल’ मोहम्मद शमी तो सुपर फिट नजर आ रहे हैं भाई

*इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*इस बीच इंस्टाग्राम पर तेज गेंदबाज ने नई रील वीडियो की है पोस्ट।
*रील वीडियो में शमी शानदार तरीके से बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं ।
*ऐसे में शमी नहीं लग रहे हैं अनफिट, बैडमिंटन खेलते हुए दिखा रहे हैं अपनी तेजी।

मोहम्मद शमी के नए वीडियो पर डालते हैं एक नजर

खाली समय में अलग-अलग काम करता है ये गेंदबाज

वर्ल्ड कप के बाद बदली शमी की किस्मत

वर्ल्ड कप 2023 के बीच जैसे ही हार्दिक बाहर हुए थे, वैसे ही मोहम्मद शमी की लॉटरी लग गई थी। जहां शमी ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे कम मैच खेले थे, लेकिन वर्ल्ड कप के आखिरी में उनके नाम सबसे ज्यादा 24 विकेट थे। जिसके बाद शमी भारत के सुपरस्टार बन गए थे, साथ ही अगले साल यानी 2024 में शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने जा रहा है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?