अब लंका को हराने की है बारी, मोहम्मद शमी कर रहे हैं फिर से कड़ी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब लंका को हराने की है बारी, मोहम्मद शमी कर रहे हैं फिर से कड़ी तैयारी

टीम इंडिया को अब लंका के खिलाफ खेलना है अपना 7वां मैच।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं, लेकिन इन 2 मुकाबलों में उन्होंने ऐसा कमाल कर दिया है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया है। दूसरी ओर शमी भले ही शानदार लय में चल रहे हो, लेकिन ये खिलाड़ी अभी भी कड़ा अभ्यास करने में लगा है और नेट्स में खूब पसीना बहा रहा है।

मोहम्मद शमी बन चुके हैं विकेट लेने की मशीन

जब से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हुए हैं, तब से मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे हैं। शमी ने अपना पहला मैच धर्मशाला में कीवी टीम के खिलाफ खेला था, उसमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। उससे बाद दूसरा मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला और उस मुकाबले में भी शमी 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीता गए।

लंका के खिलाफ डंका बजाने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी

*टीम इंडिया को अब लंका के खिलाफ खेलना है अपना 7वां मैच।
*जहां दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 2 तारीख को मुंबई में होगा।
*उससे पहले शमी ने अपनी कुछ तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*इन तस्वीरों में गेंदबाजी करता नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।

मोहम्मद शमी के पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

जब मुंबई की सड़कों पर निकले पड़े सूर्यकुमार यादव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पाकिस्तान को लंबे समय बाद मिली जीत

दूसरी ओर पाकिस्तान टीम को आखिरकार जीत मिल ही गई है, जहां कल बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया। जिसके बाद पाक टीम की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बरकरार है, तो दूसरी बांग्लादेश अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और अपने ग्रुप स्टेज के मैच खेलकर ये टीम घर लौट जाएगी। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के साथ भी होने वाला है, इस टीम ने साल 2019 का खिताब जीता था। लेकिन इस बार टीम ने काफी ज्यादा निराश किया, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान के साथ-साथ नीदरलैंड टीम ने इस वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर किए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?