मोहम्मद शमी ने रच दिया है इतिहास, हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी ने रच दिया है इतिहास, हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

Mohammed Shami (Pic Source-Twitter)
Mohammed Shami (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ मोहम्मद शमी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल मोहम्मद शमी ने लिए है। उन्होंने अभी तक चार बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया और साथ ही पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

यही नहीं मोहम्मद शमी अब भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में अभी तक 45 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। मोहम्मद शमी ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

मात्र 3 मैच में झटके 14 विकेट

बता दें, मोहम्मद शमी ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सिर्फ तीन ही मैच खेले हैं और उन्होंने उसमें 14 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहले मोहम्मद शमी भारतीय टीम के गेंदबाज के रूप में पहली पसंद नहीं थे लेकिन अब उन्होंने यह बता दिया है कि टीम को उनकी क्यों जरूरत है? भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कुल 7 मैच खेले और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। अब उन्हें अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद अब भारतीय टीम इस शानदार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के भी क्वालीफाई कर चुकी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?