लगातार विकेट लेने की आदत ने, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टशनबाज बना दिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगातार विकेट लेने की आदत ने, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टशनबाज बना दिया है

इन दिनों अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 की शुरूआती में टीम इंडिया के लिए सिराज और बुमराह बल्लेबाजों को गुमराह कर रहे थे, लेकिन जैसे ही मोहम्मद शमी की एंट्री हुई। वैसे ही इस गेंदबाज ने पूरे खेल को बदलकर रख दिया, हर मैच में ऐसा लगता है कि बल्लेबाज शमी की गेंदबाजों पर नाचता है। वहीं तेज गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें टशनबाज भी बना दिया है अब।

शुरूआत में मौका ही नहीं दिया मोहम्मद शमी को

जी हां, इस वर्ल्ड कप की शुरूआत में मोहम्मद शमी को मौके नहीं मिल रहे थे, लेकिन हार्दिक पांड्या की चोट ने इस गेंदबाज की लॉटरी लगा दी। जिसके बाद शमी को हर मैच में लगातार मौके मिले और उन्होंने खुद को साबित भी कर दिखाया। अब तक शमी ने इस वर्ल्ड कप में 9 में से कुल 5 मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में उनके नाम 16 विकेट रहे थे हैं, साथ ही वो 2 बार 5 विकेट भी ले चुके हैं।

सोशल मीडिया के नए टशनबाज हैं मोहम्मद शमी

*इन दिनों अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं मोहम्मद शमी।
*टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर काफी खुश हैं तेज गेंदबाज।
*शमी की ये खुशी नजर आ रही है इन दिनों सोशल मीडिया पर।
*जहां इस खिलाड़ी ने अपनी एक स्टालिश तस्वीर की है पोस्ट ।

मोहम्मद शमी ने ये स्टाइलिश तस्वीर की है पोस्ट

नेट्स के साथ-साथ GYM में भी कर रहे हैं कड़ी तैयारी

टीम इंडिया के मन में होगा इस बार ‘मिशन बदला’

कल टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां रोहित की सेना का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ये वो ही न्यूजीलैंड टीम है, जिससे भारतीय टीम साल 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हार गई थी। ऐसे में टीम इंडिया उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है, साथ ही वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को मात दे चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?