Mohammed Shami हुए IPL 2024 से बाहर

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, पिछले सीजन के पर्पल कैप विनर पूरे टूर्नामेंट से बाहर

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)
Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2014 की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को टूर्नामेंट से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

वो इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हालांकि उसके बाद से ही चोटिल होने की वजह से वो भारतीय टीम से बाहर थे। अब गुजरात टाइटंस को काफी बड़ा झटका लग चुका है क्यूंकि मोहम्मद शमी टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी इस अनुभवी गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने 17 मैच में 28 विकेट अपने नाम किए थे और वो 2023 सीजन में शमी ने पर्पल कैप जीती थी।

सीनियर बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, ‘शमी जनवरी के आखिरी हफ्ते में लंदन में थे और उन्होंने अपने घुटने के लिए स्पेशल इंजेक्शन लिए थे और उन्हें यह भी बताया गया था कि तीन हफ्ते में वो फिर से भागना शुरू कर सकते हैं। हालांकि इंजेक्शन ने अपना काम नहीं किया और अब आखिरी विकल्प सर्जरी ही है। वो सर्जरी के लिए जल्द ही UK जाएंगे।’

IPL 2024 से बाहर हुए Mohammed Shami

भले ही गुजरात टाइटंस के पास और भी कई अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनको आगामी सीजन में मोहम्मद शमी की कमी काफी खलने वाली है। 2022 सीजन में भी मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को टीम ने अपने नाम किया था जबकि 2023 संस्करण में फ्रेंचाइजी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब आगामी सीजन में एक बार फिर से गुजरात टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगी और दूसरी बार इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?