मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी तो होती रहेगी, लेकिन इंस्टा पर मॉडलिंग बंद नहीं होनी चाहिए
इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
अद्यतन - मार्च 11, 2024 1:50 अपराह्न

जब भी वर्ल्ड कप 2023 की बात होगी, तो सभी फैन्स के दिमाग में मोहम्मद शमी का नाम जरूर आएगा। जहां शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में बल्लेबाजों के हाल खराब कर दिए थे, साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। फिलहाल ये खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर है, लेकिन इंस्टा पर काफी ज्यादा ही एक्टिव है।
चुनाव लड़ने की आ रही है कुछ रिपोर्ट्स
अक्सर क्रिकेट खिलाड़ियों ने राजनीति में अपनी पारी खेली है, कोई पास हुआ है तो कोई फेल। वहीं अब जल्द ही लोकसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं, जिसके लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी और उन रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ये सब दावे सिर्फ रिपोर्ट्स में ही किए जा रहे हैं और अभी तक तेज गेंदबाज ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सूट-बूट और मोहम्मद शमी का ये स्वैग…
*इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*इस कड़ी में शमी ने फैन्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें की हैं इंस्टा पर शेयर।
*अपनी इन नई तस्वीरों में टीम इंडिया का ये खिलाड़ी सूट-बूट में दिख रहा है।
*साथ ही फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आया शमी का ये स्टाइलिश अवतार।
मोहम्मद शमी का स्टाइलिश अवतार तो देखो एक बार
कब होगी क्रिकेट में अब वापसी?
दूसरी ओर शमी वर्ल्ड कप के बाद से टखने की चोट से परेशान थे, जिसकी कुछ समय पहले ही उन्होंने सर्जरी करवाई थी। ऐसे में ये खिलाड़ी अब आपको IPL और वर्ल्ड कप खेलता हुआ नजर नहीं आएगा, ऐसे में शमी की वापसी को लेकर भी खबरें आई थी। जिसके मुताबिक ये खिलाड़ी साल के अंत में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट में वापसी कर सकता है। वैसे वर्ल्ड कप के बाद से इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है, ऐसे में शमी इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ में कनेक्ट रहते हैं।