उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगी मां ❤️❤️: मोहम्मद शमी का अपनी मां के लिए प्यार भरा संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगी मां ❤️❤️: मोहम्मद शमी का अपनी मां के लिए प्यार भरा संदेश

मोहम्मद शमी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, 'आप मेरे लिए बहुत मायने रखती है मां। उम्मीद करता हूं कि आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगी।'

Mohammed Shami (Pic Source-Twitter)
Mohammed Shami (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज यानी 22 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मोहम्मद शमी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखती है मां। उम्मीद करता हूं कि आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगी।’

यह रहा मोहम्मद शमी का पोस्ट:

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए सभी लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 7 मुकाबलों में 24 विकेट झटके। वो इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

भले ही भारतीय टीम इस शानदार टूर्नामेंट को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन मोहम्मद शमी ने तमाम लोगों को यह बता दिया कि वो अभी भी बेहतरीन गेंदबाजी करने में सक्षम है। मोहम्मद शमी ने ना ही सिर्फ बाकी गेंदबाजों का काफी अच्छा साथ दिया बल्कि उन्होंने भारतीय टीम को महत्वपूर्ण समय पर विकेट भी दिलाए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था और इस मैच में भी मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने फाइनल में 7 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। फाइनल में मोहम्मद शमी ने डेविड वार्नर को आउट किया था। फिलहाल मोहम्मद शमी वापस अपने घर लौट चुके हैं और उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अब भारतीय टीम को 23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसमें मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। उन्हें इस टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?