मार्क वॉ भी हुए मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के फैन, जमकर की तेज गेंदबाज की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मार्क वॉ भी हुए मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के फैन, जमकर की तेज गेंदबाज की प्रशंसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

Mohammed Shami and Mark Waugh (Pic Source-Twitter)
Mohammed Shami and Mark Waugh (Pic Source-Twitter)

22 सितंबर को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ घातक गेंदबाजी की।

बता दें, मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को वापस पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल मार्श इस मैच में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्टीव स्मिथ ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मोहम्मद शमी ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर ने इस मैच में 29 रनों की पारी खेली।

इसके बाद उन्होंने मैथ्यू शॉट को आउट किया जिन्होंने पहले वनडे में दो रन बनाए। सीन एबॉट का विकेट अपने नाम करके मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हॉल पूरा किया।

मार्क वॉ ने मोहम्मद शमी की जमकर प्रशंसा की

मार्क वॉ ने जिओसिनेमा के मैच सेंटर लाइव पर कहा कि, ‘वो बिल्कुल सधी हुई लेंथ पर गेंदबाजी करते है और बल्लेबाज को क्रीज में ही आउट कर देते हैं। वो ना ज्यादा छोटी गेंद फेंकते है और ना हो ज्यादा लंबी। उनकी गेंद में काफी मूवमेंट भी देखने को मिलता है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है। Half Volley लेंथ पर मोहम्मद शमी हमेशा खतरनाक साबित होते हैं। मोहाली का जैसा विकेट था उसमें शमी ने सच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।’

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबले 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच 27 सितंबर को राजकोट में होगा। दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। मोहम्मद शमी आगामी मुकाबलों में भी अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?