अपने लिए खुद पिच तैयार करते हैं मोहम्मद शमी, नहीं रखते अभ्यास में किसी तरह की कमी
हद से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं शमी इन दिनों।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2023 4:34 अपराह्न

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने एक भी मैच नहीं खेला है, जहां इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। वर्ल्ड कप 2023 में शमी के नाम सबसे ज्यादा विकेट थे, जिसके बाद इस खिलाड़ी को आराम दिया गया है। ऐसे में शमी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा एक्टिव हैं और आज उन्होंने अपने फॉर्महाउस से कमाल का वीडियो पोस्ट किया है जो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएगा।
मोहम्मद शमी क्या चोटिल हैं इस समय?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए, मोहम्मद शमी का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ है। लेकिन 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमी का नाम भारतीय टीम है, दूसरी इस समय ये तेज गेंदबाज चोटिल बताया जा रहा है। ऐसे में अगर टेस्ट सीरीज तक शमी फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को अफ्रीका भेजा जाएगा।
पिच तैयार करना भी आता है मोहम्मद शमी को
*हद से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं शमी इन दिनों।
*इस बीच तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नई रील वीडियो।
*वीडियो में अपने फॉर्महाउस पर बने पिच पर पानी डालते दिखे शमी।
*अक्सर ये तेज गेंदबाज खुद तैयार करता है तेज गेंदबाजी के लिए पिच।
मोहम्मद शमी ने आज ये इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर
टशनबाजी के मामले में ये खिलाड़ी है सबसे आगे
निजी जीवन में काफी मुश्किल देखी है इस खिलाड़ी ने
एक समय ऐसा आ गया था जब शमी की वाइफ ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे, हसीन जहां ने उनपर मैच फिक्सिंग जैसे आरोप भी लगाए थे। इस दौरान तेज गेंदबाज के दिमाग में सुसाइड करने के भी ख्याल आए थे, इस बात का खुलासा शमी ने लॉकडाउन के दौरान किया था। लेकिन तमाम परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए और फिटनेस पर काफी काम करने के बाद इस खिलाड़ी ने दमदार वापसी की थी, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।