फिटनेस के मामले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बन गए हैं एक नंबर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी NCA में हैं मौजूद।
अद्यतन - Oct 12, 2022 2:25 pm

कुछ समय पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब इस गेंदबाज ने कोरोना को पूरी तरह मात दे दी और अपनी पुरानी फिटनेस को हासिल कर लिया है जिसका सबूत उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया।
शायद मोहम्मद शमी ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट!
दूसरी ओर इस समय में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी NCA में मौजूद है, जहां से खबर ये आ रही है कि शमी ने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है और अब वो टी-20 वर्ल्ड कप के स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची से हटकर बुमराह की जगह प्रमुख टीम में लेंगे।
मोहम्मद शमी की फिटनेस तो गजब हो गई
*टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी NCA में हैं मौजूद।
*जहां शमी अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा काम करने में लगे हैं।
*हाल ही में तेज गेंदबाज ने अपनी फिटनेस से जुड़ी एक रील की है शेयर।
*रील वीडियो में काफी कड़ी मेहनत कर रहा है ये टीम इंडिया का खिलाड़ी।
इंस्टाग्राम पर फिटनेस से जुड़ी रील शेयर की थी मोहम्मद शमी ने
लगातार अभ्यास पर रहा इस गेंदबाज का फोकस
2 नए चेहरे और उड़ान भर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए
शमी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुमराह की जगह लेंगे तो, उनकी जगह स्टैंडबाई की लिस्ट में सिराज का नाम आना तय मना जा रहा है और वर्ल्ड कप के स्टैंडबाई में मौजूद दीपक चाहर का चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया जाना नहीं होगा, ऐसे में शार्दुल ठाकुर शायद उनकी जगह जा रहे हैं।