कैसे अपनी रील्स को वायरल किया जाता है, ये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से सीखना चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैसे अपनी रील्स को वायरल किया जाता है, ये तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से सीखना चाहिए

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं गेंदबाज मोहम्मद शमी।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुए 1 महीना का हो गया है, लेकिन अभी भी फैन्स को मोहम्मद शमी की वो घातक गेंदबाजी याद आ रही है। किसी मैच में 5 विकेट तो किसी मैच में 7 विकेट लेना शमी की आदत हो गई थी, वहीं इन दिनों ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर है। ऐसे में शमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रोज उनकी कोई ना कोई रील सामने आ ही जाती है।

फैन्स को करना होगा मोहम्मद शमी की वापसी के लिए इंतजार

वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ने वाले मोहम्मद शमी के फैन्स इन दिनों निराश है, फैन्स की ये निराशा शमी की मैदान पर वापसी से जुड़ी है। दरअसल, अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शमी का चयन टीम इंडिया में हुआ था, लेकिन इस समय वो चोटिल है। इसी के कारण वो फिटनेट टेस्ट पास नहीं कर पाए और इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

रील्स के मामले में शिखर धवन को टक्कर दे रहे हैं मोहम्मद शमी

*सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*वहीं आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट रील वीडियो की है शेयर।
*जहां इस रील वीडियो में बिल्ली के साथ नजर आ रहा है ये तेज गेंदबाज।
*फैन्स को शमी का ये नया अवतार आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।

मोहम्मद शमी की नई Reel आप लोग भी देखो

हर दिन करते हैं कोई ना कोई पोस्ट शेयर

गेंदबाज को मिलने जा रहा है अब बड़ा अवॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक और अपडेट आई है, जो इस खिलाड़ी के फैन्स को खुश कर देगी। अगले साल 2024 के जनवरी महीने में शमी को अर्जुन अवॉर्ड मिलने जा रहा है, वहीं इस ऐलान के बाद से शमी के गांव में जश्न का माहौल है और गांव में मिठाईयां बांटी जा रही है। कुछ दिनों पहले ही शमी के नाम की सिफारिश की गई थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?