SL vs IND : दूसरे वनडे में सिराज ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह शानदार उपलब्धि की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND : दूसरे वनडे में सिराज ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह शानदार उपलब्धि की अपने नाम

दूसरे वनडे में भारत के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी शुरुआत की और श्रीलंका के पथुम निस्संका को पहली ही गेंद पर वापस पवेलियन भेज दिया।

Mohammed Siraj (Pic Source-X)
Mohammed Siraj (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी शुरुआत की और श्रीलंका के पथुम निसांका को पहली ही गेंद पर वापस पवेलियन भेज दिया। निसांका दूसरे वनडे में बिना खाता खोले आउट हो गए।

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंद को श्रीलंकाई ओपनर बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और अपना विकेट खो बैठे। इस विकेट के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज सिराज ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह वनडे क्रिकेट की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा प्रवीण कुमार, जहीर खान और देवाशीष मोहंती कर चुके हैं।

बता दें, देवाशीष मोहंती ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिडले जैकब्स को वनडे मैच की पहली गेंद पर आउट किया था। वहीं दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान यह उपलब्धि चार बार हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैथ्यू सिंक्लेयर को वनडे मैच की शुरुआती गेंद पर आउट किया था। इसके बाद उन्होंने 2002 के चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सनथ जयसूर्या का विकेट झटका था।

जहीर खान ने तीसरी बार यह उपलब्धि साल 2007 में अपने नाम की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क को वनडे मैच की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया था। इसके बाद 2009 में श्रीलंका के खिलाफ जहीर खान ने पहली ही गेंद पर उपुल थरंगा का विकेट लिया था। जबकि प्रवीण कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ 2010 में उपुल थरंगा को आउट कर यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की थी।

पहला वनडे मैच हुआ था टाई

इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे टाई पर समाप्त हुआ था। भारत मुकाबले में एक समय काफी अच्छी स्थिति में था, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की वापसी कराई। इससे पहले श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?