केपटाउन में चला मियां भाई का मैजिक, एक ही सेशन में 6 विकेट लेकर तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर
सिराज ने 9 ओवर के स्पैल में 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए
अद्यतन - Jan 3, 2024 3:38 pm

SA vs IND 2nd Test: केपटाउन टेस्ट में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। तेज गेंदबाज ने चौथे ओवर में ही एडेन मार्करम के रूप में मेजबान टीम को पहला झटका दिया।
इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर में कप्तान डीन एल्गर को निशाना बनाया। शुरुआती सफलता के बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। उनके लिए यह एक यादगार स्पैल रहा। सिराज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे।
मोहम्मद सिराज टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा दर्ज करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए है।
- 7/61 – शार्दुल ठाकुर 2022 में जोहान्सबर्ग में
- 6/15* – 2024 में केप टाउन में मोहम्मद सिराज
- 6/21 – 1996 में अहमदाबाद में जवागल श्रीनाथ
इसके अलावा केपटाउन में टेस्ट में किसी विदेशी तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े की लिस्ट में भी उन्होंने अपनी जगह बनाई।
- 7/42 – जॉर्ज लोहमैन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1896
- 6/11 –स्कोफ़ील्ड हाई बनाम दक्षिण अफ़्रीका, 1899
- 6/15* – मोहम्मद सिराज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
यहां देखें ट्विटर/एक्स पर आई प्रतिक्रियाएं
Double breakthrough for #TeamIndia!@mdsirajofficial is breathing 🔥 this morning & bags a -fer in just his 8th over!
A sensational spell leaves #SouthAfrica reeling!
Tune in to #SAvIND 2nd Test
LIVE NOW | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/hpzR8g9wLH— Star Sports (@StarSportsIndia) January 3, 2024
Siraj – Sirapana Tharamana Sambhavam 👌 #SAvIND
— S.Badrinath (@s_badrinath) January 3, 2024
Mohammad Siraj ✊🏼🪄.. What aggression🔥 #SAvsIND
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) January 3, 2024
That's a 5-FER for @mdsirajofficial 🔥🔥
His first five-wicket haul in South Africa and third overall.#SAvIND pic.twitter.com/lQQxkTNevJ
— BCCI (@BCCI) January 3, 2024
Miyaan Miyaan Miyaan bhai @mdsirajofficial 🇮🇳🫡 https://t.co/VskjI8zw21
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) January 3, 2024
What a start by India! 🔥🔥 @mdsirajofficial and @Jaspritbumrah93 leading the charge with a fantastic spell. 💪🏾 #SAvIND
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) January 3, 2024
Agressive team selection from India. They've sacrificed batting to strengthen the bowling and understandably so as it's a must win game. The start from Siraj and Bumrah has been immaculate. Now for Prasidh and Mukesh to not let SA off the hook. #SAvIND pic.twitter.com/txnL85eT06
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 3, 2024
Oh this is gooooood bowling from team India! In the game straight away. #siraj #bumrah #INDvSA
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 3, 2024
https://twitter.com/akashujjwa59571/status/1742480642389225868
Five wicket haul in South Africa.
Five wicket haul in West Indies.
Five wicket haul in Australia.
Four wicket haul in England.#SAvsIND #TestCricket pic.twitter.com/NAHGy71Ilv— Cricket Capital (@CricketCapital7) January 3, 2024
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उसके लिए उलटा पड़ गया। भारतीय गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे डीन एल्गर सस्ते में आउट हुए। वहीं मार्करम, टोनी डी जोरजी, बेडिंगहम, वेरेन, मार्को यान्सन भी सिराज के सामने टिक नहीं पाए। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 45 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए हैं।