वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में गिरा पहला विकेट, सिराज की रफ्तार के आगे शफीक की हुई बत्ती गुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में गिरा पहला विकेट, सिराज की रफ्तार के आगे शफीक की हुई बत्ती गुल

वर्ल्ड कप 2023 में आज खेला जा रहा है इंडिया-पाकिस्तान का मैच।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज सबसे बड़ा महा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। अहमदाबाद में लाखों फैन्स के सामने दोनों टीमें ये मैच खेल रही है, इस बीच टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है और इसके बाद स्टेडियम का नजारा ही कुछ और ही थी।

किसने जीता इस मैच में टॉस?

वहीं वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस अपने नाम किया था, जहां कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं आज के मैच में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ और डेंगू को मात देकर शुभमन गिल वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं, गिल ईशान किशन की जगह आए हैं। तो पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और बाबर लंका के खिलाफ खेले मैच वाली टीम लेकर उतरे हैं।  दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप में आज तक पाकिस्तान टीम भारत से नहीं जीती है, 7 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है और हर बार टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है। आज देखना अहम होगा की अहमदाबाद के मैदान पर जीत की कहानी कौन लिखता है।

सिराज की गेंद से आया वर्ल्ड कप के महा मुकाबले का पहला विकेट

*वर्ल्ड कप 2023 में आज खेला जा रहा है इंडिया-पाकिस्तान का मैच।
*जहां इस महा मुकाबले में पाकिस्तान टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी।
*अब्दुल्ला शफीक के रूप में गिरा पाकिस्तान टीम का पहला विकेट।
*सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अब्दुल्ला शफीक को किया LBW।

कुछ इस तरह गिरा पाकिस्तान टीम का पहला विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

वर्ल्ड कप के महा मुकाबले के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?