LLC 2024: विकेट लेने के बाद मोंटी पनेसर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फेमस 'Siuuu Celebration' को किया कॉपी, वीडियो हो रहा वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2024: विकेट लेने के बाद मोंटी पनेसर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फेमस ‘Siuuu Celebration’ को किया कॉपी, वीडियो हो रहा वायरल

इंडिया कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई।

Monty Panesar (Pic Source-X)
Monty Panesar (Pic Source-X)

इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और टॉयम हैदराबाद के बीच में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉयम हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और इंडिया कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉयम हैदराबाद की ओर से सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में अपना दबाव बनाए रखा।

इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। मैच के दौरान टॉयम हैदराबाद के शानदार गेंदबाज मोंटी पनेसर को विकेट लेने के बाद एक अलग तरीके का सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। बता दें कि, मोंटी पनेसर ने एलिमिनेटर मैच में सिर्फ एक ही ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सात रन देकर एक विकेट झटका। यह विकेट इकबाल अब्दुल्ला का था।

इंडिया कैपिटल्स की पारी का सातवां ओवर लेकर आए मोंटी पनेसर ने इकबाल अब्दुल्ला को बेहतरीन गेंद फेंकी, जिस पर इंडिया कैपिटल्स के खिलाड़ी ने बड़ा शॉट खेलने चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक तरीके से नहीं लगी और वो कैच आउट हो गए। जैसे ही फील्डर ने कैच पकड़ा मोंटी पनेसर ने ‘Siuuu सेलिब्रेशन’ किया।

बता दें कि, यह काफी प्रसिद्ध सेलिब्रेशन है जो मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने के बाद करते हैं। जब भी रोनाल्डो फुटबॉल में गोल मारते हैं, तब उन्हें यह सेलिब्रेशन करते हुए देखा जाता है। यही नहीं क्रिकेट में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी विकेट लेने के बाद कुछ ऐसा ही सेलिब्रेशन करते हैं।

यहां देखें वीडियो:

टॉयम हैदराबाद की ओर से रवि जांगिड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि शिवाकांत शुक्ला ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। कप्तान गुरकीरत सिंह मान ने दो विकेट हासिल किए। वहीं नुवान प्रदीप ने एक विकेट हासिल किया।

इंडिया कैपिटल्स की ओर से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 36 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके अलावा ध्रुव रावल ने 18 रनों की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज इंडिया कैपिटल्स की ओर से 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टॉयम हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 89 रनों की जरूरत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?