काफी अच्छी बात है कि टीम में कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी हैं और हमें उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है: मोर्ने मोर्केल - क्रिकट्रैकर हिंदी

काफी अच्छी बात है कि टीम में कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी हैं और हमें उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है: मोर्ने मोर्केल

टीम इंडिया को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है।

Morne Morkel (Pic Source-X)
Morne Morkel (Pic Source-X)

बांग्लादेश सीरीज से पहले बीसीसीआई ने मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। फिलहाल मोर्केल दौरे के लिए टीम के साथ जुड़े चुके हैं। आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू हो रहा है।

मोर्ने मोर्केल को चेन्नई में आकाश दीप और बाकी युवा तेज गेंदबाजों के साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया। पहले दिन के अभ्यास सेशन के बाद मोर्ने मोर्केल ने कहा कि टीम इंडिया लकी है कि उनके पास कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी हैं और इससे उन्हें भी काम करने में काफी आसानी हो रही है। मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की।

हाल ही में बीसीसीआई ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मोर्ने मोर्केल कहते हैं, ‘मैं यह बात समझता हूं कि जीतने की उम्मीद जरूर है और यह मैंने अपने खेल के दिनों में भी काफी अनुभव किया है। सभी युवा खिलाड़ियों को मैं इस चीज से लड़ने का ज्ञान शेयर कर रहा हूं। सीनियर खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे और हमारी यही योजना है कि हम उन्हें सपोर्ट करें। उन्हें हम सही सलाह देना चाहेंगे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाना चाहेंगे।’

यह मेरे लिए खास मोमेंट था…: मोर्ने मोर्केल

मोर्ने मोर्केल ने आगे कहते हैं,  ‘जब मुझे यह बात पता चली तो मैंने 5 मिनट के लिए खुद को रूम में बंद रखा। मैंने पहले अपने पिता से बात की और पत्नी के पास नहीं गया। ज्यादातर बोला जाता है कि आप अपनी पत्नी से जाकर पूछे लेकिन मैं अपने पिता के पास गया। काफी सालों तक मैं क्रिकेट का फैन रहा हूं और यह सच में मेरे लिए खास मोमेंट था।

इसका लुफ्त मैंने शुरूआती 5 से 7 मिनट तक खुद उठाया और फिर अपने परिवार वालों को बताया कि मैं भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त हुआ हूं। वो लोग भी इस बात से काफी खुश थे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?