Most 5 Wicket-Hauls in ODI: यहां देखें वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस के नाम वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
अद्यतन - अगस्त 17, 2024 3:39 अपराह्न
ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी अपने वनडे करियर के दौरान 9 बार पांच विकेट लिए। ब्रेट ली ने 221 मैच खेले और 23.36 की औसत व 4.76 के इकॉनमी रेट से 380 विकेट लिए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन 5-22 रहा था, जो जनवरी 2006 में मेलबर्न (डॉकलैंड्स) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दर्ज किया गया था।
आप ये जानकार हैरान होंगे कि ब्रेट ली ने 4 बार 5 विकेट हॉल भारत के खिलाफ हासिल किए, जिसमें उन्होंने 5-27 (एडिलेड, 2000), 5-27 ( ब्रिस्बेन 2008), 5-38 ( कुआलालंपुर, 2006) और 5- 58 (सिडनी 2008) के आंकड़े दर्ज किए।
मिचेल स्टार्क

आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी वनडे क्रिकेट में 9 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 121 मैच लगे। स्टार्क के पास अपने इस प्रभावशाली टैली में इजाफा करने का मौका है, क्योंकि वह अभी भी एक्टिव हैं।
स्टार्क ने अब तक (17 अगस्त) 22.96 की औसत और 5.21 की इकॉनमी से 236 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 6-28 रहा था।