IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज | CricTracker Hindi

IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, विराट नंबर 2 पर

IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियो का दबदबा है।

Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)

MOST half Century in IPL History: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है। लेकिन टॉप पर एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है जो अब आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। ऐसे में भारत के विराट कोहली के पास मौका है कि वह इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दे।

IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाई हैं. 184 मैचों में उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 252 मैचों में 55 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. इसके अलावा उन्होंने 8 सेंचुरी भी लगाई हैं। कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस लीग में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

शिखर धवन ने आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कुल 222 मैचों में 51 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. धवन ने इसके अलावा दो सेंचुरी भी जड़ी हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान  ने 257 मैचों में 43 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए भी अपना क्रिकेट खेला है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 184 आईपीएल मैचों में 40 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। डि विलियर्स ने तीन सेंचुरी भी जड़ी हैं। एबीडी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेले हैं। लेकिन उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए सबसे अधिक सफलता हासिल की।

close whatsapp