IPL 2022: ईशान किशन के रिकॉर्ड तोड़ पैसो के साथ मुंबई इंडियंस में वापसी पर मचा ट्विटर पर बवाल

मुंबई इंडियंस (MI) ने पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान IPL नीलामी में किया है।

Advertisement

Ishan Kishan. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी में बिकने वाले तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। युवराज सिंह के बाद ईशान किशन वर्तमान में IPL नीलामी के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने IPL 2015 नीलामी से पहले 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने ईशान किशन के लिए बोली शुरू की और युवा खिलाड़ी में बड़ी दिलचस्पी दिखाई। PBKS के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटन्स भी बोली में शामिल हुआ, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में, ईशान किशन को उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर उन्हें दोबारा हासिल कर लिया।

ईशान किशन ने की मुंबई इंडियंस में वापसी

15.25 करोड़ की कीमत के साथ ईशान किशन IPL के इतिहास में चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। वह IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी हैं। आक्रामक और तेजतर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज का आधार मूल्य 2 करोड़ था। यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस (MI) ने किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान IPL नीलामी में किया है।

आपको बता दें, ईशान किशन ना सिर्फ शानदार विकेटकीपर हैं, बल्कि आक्रामक सलामी बल्लेबाज भी हैं जिसके पास काफी तेज गति से रन बनाने की क्षमता हैं। ईशान किशन ने IPL में अब तक कुल 61 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1452 रन बनाए हैं, वहीं 19 कैच और दो स्टंप भी किए हैं।

ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई, और अब तक 8 (3 ODI, 5 T20I) अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं। रिकॉर्ड तोड़ बोली लगने के बाद ईशान किशन ट्रेडिंग में हैं, फैंस से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी सिर्फ युवा विकेटकीपर की ही बात कर रहे हैं।

आइये देखिये यहां ट्विटर पर उनकी प्रतिक्रियाएं –

Advertisement