पांच बार जब दर्शकों ने स्टेडियम में खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच बार जब दर्शकों ने स्टेडियम में खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया

एशेज 2023 का ओपनिंग मुकाबला काफी शानदार रहा। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी।

4- भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में ईडन गार्डन्स के फैंस ने शोएब अख्तर की जमकर आलोचना की

TAUNTON, ENGLAND – SEPTEMBER 02: Shoaib Akhtar of Pakistan looks on during the One Day Tour Match between Somerset and Pakistan played at The County Ground on September 2, 2010 in Taunton, England. (Photo by Hamish Blair/Getty Images)

भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा काफी शानदार माना जाता है। इन दोनों के बीच अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। 1999 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच काफी अच्छा टेस्ट मुकाबला हुआ था, हालांकि भारतीय फैंस का रवैया इस मैच में कई लोगों को अच्छा नहीं लगा था।

फरवरी 1999 में एशियन चैंपियनशिप का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया था। पाकिस्तान की ओर से सईद अनवर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की जिसकी वजह से पाकिस्तान ने भारत को 279 रन का लक्ष्य दिया। सईद अनवर ने इस मैच में 188 रनों की पारी खेली थी।

भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई। हालांकि दो विकेट जल्दी गिरने के बाद वसीम अकरम की गेंद पर सचिन तेंदुलकर रन आउट होगा। वो रन लेने की सोच रहे थे जब उनकी और शोएब अख्तर की टक्कर हो गई और इसी वजह से तेंदुलकर सही समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए। इसके बाद तमाम फैंस नाराज हो गए और उन्होंने मुकाबले में काफी खलल डाली। हालांकि मुकाबला 1 घंटे बाद फिर शुरू हुआ और पाकिस्तान ने इसमें जीत दर्ज की।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp