चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Champions Trophy सेमीफाइनल में किस भारतीय के नाम हैं सर्वाधिक विकेट? देखें पूरी लिस्ट

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं-

sachin tendulkar (Image Credit- Twitter X)
सचिन तेंदुलकर

जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट को अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड, तो ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट में जगह बनाई है।

4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना 5 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। खैर, आज इस खबर में हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिए हैं। सचिन ने खेले गए 3 मुकाबलों में कुल चार विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग, इशांत शर्मा, आर अश्विन, जहीर खान, भुवनेश्वर कुमार और अनिल कुंबले ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं।

भारत के लिए चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1- सचिन तेंदुलकर 4 विकेट (3 मैच)

2- वीरेंद्र सहवाग 3 विकेट (1 मैच)

3- इशांत शर्मा 3 विकेट (1 मैच)

4- आर अश्विन 3 विकेट (1 मैच)

5- जहीर खान 3 विकेट (2 मैच)

6- भुवनेश्वर कुमार 3 विकेट (2 मैच)

7- अनिल कुंबले 3 विकेट (2 मैच)

आपको जारी चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो अभी तक मैन इन ब्लू शानदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप ए में सबसे पहले बांग्लादेश, फिर पाकिस्तान और अंतिम लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर 6 अंक के साथ ग्रुप ए में टाॅप पर फिनिश किया है।

देखने लायक बात होगी कि जब 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्राॅफी सेमीफाइनल में सामना करेगी, तो उनका प्रदर्शन कैसा रहता है?

close whatsapp