Most Wickets in Tests in 2024

2024 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में इस धाकड़ गेंदबाज का नाम नहीं

साल 2024 में बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में किया है शानदार प्रदर्शन।

(Photo Source: Getty Images)
(Photo Source: Getty Images)

टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से क्रिकेट का सबसे चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट माना गया है। 2024 में भी टेस्ट क्रिकेट में कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, खासकर गेंदबाजों की ओर से। इस साल कई गेंदबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला। आइए, इस लेख में हम उन पांच प्रमुख गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

1. जसप्रीत बुमराह – 62 विकेट (24 पारियां) Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 62 विकेट लेकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बुमराह ने अपनी रफ्तार, सटीकता और विविधता के साथ बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। खासकर विदेशी दौरों पर बुमराह का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। बुमराह ने इस साल अपनी लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद से भी घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी इनस्विंग और यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाजों को बार-बार चकमा दिया। 26 तारीख से भारत को एक और टेस्ट मैच खेलना है, ऐसे में बुमराह की विकेटों की संख्यां में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp