एमएस धोनी के कलेक्शन में शामिल हुई एक और कार, खरीदी पुरानी विंटेज लैंड रोवर 3

एमएस धोनी ने अपना ये नया कार ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा है।

Advertisement

MS Dhoni. (Getty Images and Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी बाइक और कारों के शौकीन हैं और उनके पास रांची में अपने फार्महाउस में कार और बाइक का शानदार कलेक्शन है। अगर कार की बात करें तो धोनी के पास विंटेज कारों का भी कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माही कई लग्जरी कारों के मालिक हैं जिसमें टॉप पर है Porche 911 जिसकी कीमत 2.50 करोड़ रुपये है।

Advertisement
Advertisement

अब एमएस धोनी ने उस कलेक्शन में एक और कार को शामिल किया है जिसका नाम लैंड रोवर है। पिछले महीने बिग बॉय टॉयज द्वारा आयोजित एक नीलामी में भाग लेने के बाद, एमएस धोनी ने हाल ही में अपने गैरेज में एक विंटेज Land Rover 3 (लैंड रोवर 3) एसयूवी को शामिल किया है। कई रिपोर्टों के अनुसार, महान कप्तान ने एक ऑनलाइन नीलामी में इस विंटेज कार को खरीदा है।

जहां तक ​​कार की विशेषताओं का सवाल है, 1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन,पीले रंग की छाया के साथ आता है और यह यकीनन 1971 से 1985 के बीच सबसे लोकप्रिय लैंड रोवर सीरीज में से थी। कार पीला और सफेद रंग के डुअल-टोन फिनिश में आता है। हालांकि अभी तक, धोनी द्वारा खरीदी गई कार के इंजन फीचर्स के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

आईपीएल-2022 में क्रिकेट की मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी

धोनी अब आईपीएल 2022 के दौरान क्रिकेट के मैदान पर एक्शन में दिखाई देंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। MSD की अगुवाई वाली CSK आगामी सीजन में अपने खिताब का बचाव करेगी। उन्होंने अपना चौथा आईपीएल ताज जीतने के लिए पिछले साल के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से महीनों पहले, सीएसके ने एमएस धोनी के अलावा होनहार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को बनाए रखने का फैसला किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फरवरी की मेगा ऑक्शन में कौन-कौन से खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन के साथ जुड़ते हैं।

Advertisement