महेंद्र सिंह धोनी ने एक छोटे बच्चे से कहा “ आओगे” बच्चा रोने लगा, वीडियो वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी ने एक छोटे बच्चे से कहा “ आओगे” बच्चा रोने लगा, वीडियो वायरल

MS Dhoni with Jhonty Rhodes Daughter India and nathan
MS Dhoni with Jhonty Rhodes Daughter India and nathan (Photo Source : Twitter)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में तीन लगातार अर्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं 24 फरवरी से महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज़ का हिस्सा हैं। महेंद्र सिंह धोनी को वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए टीम में चुना गया है। महेंद्र सिंह धोनी आगामी विश्व कप में भी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

सोशल मीडिया पर धोनी की वीडियो हो रही वायरल

असल में महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ दिन पहले मुंबई के जुहू में एक चैरिटी फुटबॉल मैच में प्रतिभाग करने गए थे। फुटबॉल मैच से जितनी भी धनराशि आनी थी वह गरीबों को बांटी जानी थी।

https://www.instagram.com/p/BuD7BnvD4PD/?utm_source=ig_web_copy_link

इस मैच में कई नामी बॉलीवुड अदाकारों ने भी हिस्सा लिया था। 37 साल के इस क्रिकेटर को फुटबॉल खेलता देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की एक कुछ सेकेंड्स की एक वीडियो वायरल हो रही है।

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “ आओगे” इसके बाद एक छोटा बच्चा रोने लग रहा है। असल में किसी महिला के साथ आया यह बच्चा धोनी को देखने आया था। धोनी इस बच्चे को गोद में उठाने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए बच्चे से धोनी पूछ रहे थे कि आओगे, जिसके बाद बच्चा रोने लगा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

वर्ल्ड कप में धोनी होंगे अहम

वर्ल्ड कप में धोनी टीम के लिए काफी अहम होंगे। धोनी को सुनील गावस्कर पहले ही बता चुके हैं कि वह टीम की अहम कड़ी वर्ल्ड कप में होंगे।

धोनी को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बयान दिया है कि युवा टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव वर्ल्ड कप में काफी काम आने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

close whatsapp