एमएस धोनी यूं ही नहीं करते हैं करोड़ों दिलों पर राज, एक बार फिर माही की सादगी ने लूटी महफिल
एमएस धोनी ने अपनी सादगी से एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना दिया है।
अद्यतन - Nov 29, 2023 3:48 pm

भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) भले ही आईपीएल 2023 ट्रॉफी जीतने के बाद से मैदान के बाहर हैं, लेकिन वह लगातार अपने जेस्चर के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।
आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही एमएस धोनी (MS Dhoni) को कप्तान के रूप में रिटेन कर पुष्टि कर दी है कि वह आगामी आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाले हैं।
एक बार फिर दिल जीत ले गए MS Dhoni
इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान हमेशा लाइमलाइट से बचने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन फिर वह फैंस के लिए ऐसा कुछ कर जाते हैं कि सभी का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ धोनी ने एक बार फिर किया है, और अपने फैंस का दिल जीत लिया है।
![]()
चाहे माही की कूलनेस हो, मैदानी करतब हो या फिर सोशल मीडिया से दूरी, ये सभी चीजें एमएस धोनी (MS Dhoni) को बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। भले ही धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, और आईपीएल 2023 के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान सोशल मीडिया पर छा ही जाते हैं, और एक बार फिर उन्होंने अपनी सादगी से सभी को अपना दीवाना बना दिया है।
यहां पढ़िए: IPL 2024: “कम से कम ₹12 या ₹13 करोड़ की बोली लगने वाली है”- शाहरुख खान को लेकर बोले RR के स्पिनर
![]()
रांची में बर्थडे सेलिब्रेशन में शरीक हुए माही
इस समय सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां धोनी ने रांची के एक लोकल टेनिस प्लेयर के घर बर्थडे सेलिब्रेशन में शरीक होकर एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों में एमएस धोनी उस प्लेयर के घर पधारे सभी मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखे जा सकते हैं।
![]()
सिर्फ इतना ही नहीं, इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूदे, उन्होंने अपना स्टारडम नहीं दिखाया, जो वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकते हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बात करे, तो फ्रेंचाइजी ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।