विरुषका पर भारी पड़े दबंग खान, विरुषका की पार्टी बीच मे छोड़ पहुंचे सलमान के पास - क्रिकट्रैकर हिंदी

विरुषका पर भारी पड़े दबंग खान, विरुषका की पार्टी बीच मे छोड़ पहुंचे सलमान के पास

मुंबई में एक ही दिन 26 दिसंबर को दो बड़े स्टार ने पार्टी रखी. मुंबई में विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी जहा बड़े बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की. तो दूसरी ओर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की बर्थडे पार्टी थी. जिसमें कई बड़े बड़े सितारों ने सलमान के यहां उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. लेकिन सबसे चौकाने वाला वाक्य महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखा महेंद्र सिंह धोनी ने विराट अनुष्का की पार्टी को बीच में छोड़कर सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एंजॉय करते नजर आए.

मुंबई में दो बड़े स्टार के यहां पार्टी हो और उन दोनों पार्टी को अटेंड करना एक सेलिब्रिटी के लिए मुश्किल की बात है. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विरुषका की रिसेप्शन पार्टी के साथ साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कैटरीना कैफ भी इन दोनों की पार्टी में शामिल नजर आई.

महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ विरुषका के रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले नजर आए और उसके ठीक तुरंत बाद महेंद्र सिंह धोनी विरुषका की रिसेप्शन पार्टी से 75 किलोमीटर दूर पनवेल सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे. और इन दोनों जगह की फोटो और वीडियो भी twitter पर आ गई. जिसमे सलमान खान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे है. और एक दूसरे से बात भी कर रहे है.

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, डेज़ी शाह, मोनी राय, सोनाक्षी सिन्हा, साजिद नाडियावाला, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैसे कई बड़े स्टार पहुंचे थे. और अब सलमान खान 52 साल के हो गए हैं सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था.

close whatsapp