‘वह अभी 3-4 साल और IPL खेलेंगे’- धोनी के संन्यास की खबरों के बीच शेन वॉटसन ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

Shane Watson MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीत पाई थी।

Advertisement
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में CSK इस सीजन पांचवी बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है। इस आईपीएल सीजन के बाद धोनी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन CSK के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन का कहना है कि, धोनी कम से कम तीन से चार साल अभी और आईपीएल खेलने वाले हैं।

धोनी के चलते CSK सफल टीम है- शेन वॉटसन

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान हैं। पिछले सीजन धोनी ने आखिरी मैच के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान बात करते हुए आईपीएल से संन्यास का संकेत दिया था। धोनी ने कहा था कि, वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेपॉक में खेलेंगे इसलिए फैंस को उन्हें शानदार विदाई देने का पूरा मौका मिलेगा।

तब से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन रहने वाला है। लेकिन धोनी के साथी खिलाड़ी शेन वॉटसन इन सारी बातों को दरकिनार करते हुए नजर आ रहे हैं। शेन वॉटसन ने ANI पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने सुना कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हैं लेकिन मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। धोनी अभी तीन से चार साल तक और खेल सकते हैं।

वह अभी भी फिट है, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग अच्छी तरह से कर रहे हैं। उनकी लीडरशिप बिल्कुल उनके खेल के समान ही बहुत शानदार है। उनके खेल को पढ़ने का तरीका उन्हें एक शानदार लीडर बनाता है। वह सबसे बड़े कारण है जिसके चलते CSK एक सफल टीम है।’ शेन वॉटसन इस वक्त लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स में वर्ल्ड जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

Advertisement