क्या MS Dhoni बनेंगे टीम इंडिया के कोच? सुनील गावस्कर का हैरान करने वाला बयान
एमएस धोनी टीम इंडिया की कोचिंग की भूमिका में कुछ समय बाद नजर आ सकते हैं।
अद्यतन - मई 4, 2023 12:02 अपराह्न

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल कप्तान में से एक माना जाता है। उन्होंने टीम इंडिया को कई बार बड़ा टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी आज भी फैंस टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीद करते हैं। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल सुनील गावस्कर का कहना है कि धोनी को टीम इंडिया का कोच होना चाहिए। वह अभी करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर वह टीम इंडिया के कोच के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे तो भारतीय क्रिकेट टीम को काफी फायदा हो सकता है।
एमएस धोनी टीम इंडिया की कोचिंग की भूमिका में नजर आ सकते हैं- सुनील गावस्कर
दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने धोनी को टीम इंडिया का कोच बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है। बता दें उनसे जब सवाल किया कि क्या धोनी को एक दिन भारतीय टीम का कोच बनना चाहिए? इसपर जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, एमएस धोनी टीम इंडिया की कोचिंग की भूमिका में कुछ समय बाद नजर आ सकते हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मेरा मानना है कि टीम से जुड़े किसी भी असाइनमेंट से जुड़ने के लिए एक खिलाड़ी को कम से कम 2 से 3 साल का कूलिंग पीरियड बिताना चाहिए, फिर चाहे वो कोचिंग हो या सिलेक्शन कमिटी या फिर मैनेजेमंट की जिम्मेदारी हर खिलाड़ी को 2-3 साल कूलिंग पीरियर की जरूरत होती है।
बता दें धोनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साथ ही साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया के मेंटोर बने थे। हालांकि धोनी अभी सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं और अब उनके आईपीएल से भी संन्यास लेने की अटकलें काफी तेज हैं। हालांकि धोनी ने अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में कह पाना मुश्किल है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं?