क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने के बाद कोच की भूमिका निभाते हुए आएंगे नजर? पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंगेज बयान । CricTracker Hindi

क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने के बाद कोच की भूमिका निभाते हुए आएंगे नजर? पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंगेज बयान

महेंद्र सिंह धोनी कप्तान के रूप में इस सीजन IPL में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। उन्होंने इस सीजन 14 मैच में सिर्फ 4 में जीत दर्ज की और आठ अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने 9 मैच में की थी।

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद, महेंद्र सिंह धोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी भी कप्तान के रूप में इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

हाल ही में, पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ‌पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी भविष्य में मेंटर की भूमिका शानदार तरीके से निभा सकते हैं, लेकिन फुल टाइम कोचिंग की जिम्मेदारी उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगी।

वासन ने ओटीटीप्ले पर बेल्स एंड बैंटर शो में कहा,”मुझे लगता है कि वह एक मेंटर के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन कोचिंग के लिए, धोनी के पास धैर्य नहीं है। क्योंकि, आप जानते हैं कि अगर वह कोच बन गए, तो उनकी जीवनशैली उसी तरह से चलती रहेगी, जैसे टीम के साथ दौरा करना आदि। वह यह सब क्यों चाहेंगे?”

वासन ने आगे कहा,”नहीं, कोचिंग उन लोगों के लिए है जो नियंत्रण-निर्धारित हैं, जैसे गौतम गंभीर, क्योंकि उन्हें महत्व की आवश्यकता है, लेकिन सलाह देना ऐसा है जैसे ‘आओ, बैठो, चलो साथ में खाना खाएं,’ और कुछ खिलाड़ी वास्तव में आपसे संपर्क करते हैं। इसलिए आपको मेंटर बनने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्रिकेट के पूरे ब्रह्मांड में मेंटरिंग चल रही है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपसे संपर्क करेंगे और सलाह लेंगे, चाहे आप मेंटर हों या नहीं।”

आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

बता दें कि, धोनी ने आईपीएल 2025 में 14 मैच में 24.50 के औसत से कुल 196 रन बनाए। इस सीजन में वह कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे  भले ही इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन 2026 संस्करण में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp