1,400 किलोमीटर पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा जबरा फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

1,400 किलोमीटर पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा जबरा फैन

धोनी IPL फेज-2 खेलने के लिए यूएई पहुंच चुके हैं।

(Photo Source: TelegraphIndia)
(Photo Source: TelegraphIndia)

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की दिवागनी कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका उदाहरण उनका एक जबरा फैन दे रहा है। जी हां, भारत में धोनी के कई ऐसे फैन है, जो माही के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

माही के लिए क्या किया इस फैन ने?

सारी जनता जानती है कि धोनी अपने परिवार से साथ रांची के फॉर्म हाउस में रहते हैं, जिसका पता उनके हर फैन के पास है। ऐसा ही एक फैन उनके फॉर्म हाउस पर जा पहुंचा, लेकिन इस फैन के यहां पहुंचने तक की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

*फैन अजय गिल ने दावा किया है कि, वो हरियाणा से रांची पैदल चलकर पहुंचा है।
*फैन ने बताया कि वो रांची के लिए 29 जुलाई को घर से निकला था और 16 दिन में यहां पहुंचा।
*धोनी जा चुके हैं यूएई, इसलिए 1,400 किलोमीटर पैदल चलकर आया फैन नहीं मिल पाया धोनी से।

धोनी से मिलने की जिद्द पर अड़ गया ये फैन

खबरों के मुताबिक ये फैन धोनी से मिलकर ही जाएगा और रांची में ही रहने की ठान चुका है। वहीं फैन की इस जिद्द के आगे परिवार वाले इसे मना रहे हैं, लेकिन ये मानने के लिए तैयार नहीं है।

*फैन ने हेयरकट के जरिए अपने सिर पर लिखवा रखा है धोनी और माही।
*धोनी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर रांची पहुंचा है ये फैन।
*फैन ने कहा धोनी के संन्यास लेने पर मैं पूरे 10 दिन रोया था।
*फैन ने अपने नाम के साथ जोड़ रखा है माही का नाम।

धोनी ने आज ही के दिन लिया था संन्यास

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 15 अगस्त दिल के सबसे करीब तारीख है, जहां धोनी ने आज से ठीक एक साल पहले संन्यास का ऐलान किया था।

*15 अगस्त 2020 को लिया था धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास।
*टीम इंडिया के लिए धोनी ने जुलाई 2019 में खेले था आपना आखिरी मैच।
*फिलहाल IPL में चेन्नई टीम के कप्तान है धोनी।

close whatsapp