वर्ल्ड कप 2011 में विजयी छक्का लगाने के लिए एमएस धोनी को वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा सम्मानित 

8 अप्रैल को धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस से मैच वानखेडे़ स्टेडियम में है।

Advertisement

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार 7 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी को वर्ल्ड में विनिंग सिक्स जमाने के लिए सम्मानित किया है।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि साल 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत ने धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप को 28 साल बाद दोबारा अपने नाम किया था।

तो वहीं इस ऐतिहासिक जीत के हीरो 41 साल के एमएस धोनी को एमसीए ने शुक्रवार को सम्मानित किया है। बता दें कि धोनी को समानित किए जाने का वीडियो रेव स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले धोनी को सम्मानित करते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखे वीडियो

दूसरी तरफ धोनी को सम्मानित करने के अलावा एमसीए ने उस जगह मेमोरियल बनवाने का फैसला किया है, जहां साल 2011 में उस वियजी छक्के की गेंद गिरी थी। बता दें कि इसके लिए स्टेडियम से पांच सीटें- (282 से लेकर 286) हटाई गईं हैं।

धोनी की चेन्नई का सामना रोहित की पल्टन से

बता दें कि अब एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से 8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। बता दें कि अब तक चेन्नई ने दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है तो एक में उसे हार भी मिली है। दूसरी तरफ मुंबई को अभी भी अपनी पहली जी की तलाश होगी।

Advertisement