महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, यह है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, यह है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी ने दावा किया है कि अर्का स्पोर्ट्स द्वारा धोखाधड़ी और गैर अनुपालन के कारण उन्हें 15 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रांची की एक अदालत में दायर यह मामला 2017 में हुए धोनी और दिवाकर के बीच एक समझौते को लेकर है जहां उनका उद्देश्य एक ग्लोबल क्रिकेट अकादमी स्थापित करना था।

अर्का स्पोर्ट्स समझौते की निर्देश शर्तों को पूरा करने में सफल रहा जिसमें फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान और लाभ साझा करना शामिल था। मामले को सुलझाने के बार-बार के प्रयासों और धोनी द्वारा कई कानूनी नोटिस भेजे जाने के बावजूद समझौते में रखी गई शर्तें पूरी नहीं हूं। यही वजह है कि 15 अगस्त 2021 को उन्होंने अर्का स्पोर्ट्स के अधिकार पत्र को रद्द कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने दावा किया है कि अर्का स्पोर्ट्स द्वारा धोखाधड़ी और गैर अनुपालन के कारण उन्हें 15 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उनके एक करीबी दोस्त सिमंत लोहानी ने अर्का स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बाद मिहिर दिवाकर से धमकी और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है।

जून 2023 में महेंद्र सिंह धोनी को अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद धोनी रांची में ही थे और वहां वो बेहतर होने की कोशिश कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी और अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर से तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहेंगे। टीम के लिए पिछला सीजन भी अच्छा रहा था और अब आगामी सीजन में भी चेन्नई फ्रेंचाइजी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए देखा गया। उनके साथ भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?