धोनी के विजयी छ्क्के के बाद इस तरह झूम उठा ट्विटर, 7 साल बाद धोनी ने उसी जगह अपना प्रदर्शन दोहराया

Advertisement

dhoni Photo by BCCI/twitter

विराट कोहली के शानदार शतक (104 रन) और महेंद सिंह धोनी (55) की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दोनों देशों के बीच जारी 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-1 की बराबरी कर ली है। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement

धोनी को इस तरह बल्लेबाजी करते देख उनके समर्थक बेहद खुश दिखाई दिए। उन्होंने जिस अंदाज में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, उससे ट्विटर भी खुशी से झूम उठा।

https://twitter.com/DHONIism/status/1085134910019448832

धोनीज्म नामक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया कि 2012 में धोनी ने मैच को फिनिश किया और भारत ने मैच जीता। 2019 में धोनी ने मैच को फिनिश किया और भारत ने मैच जीता। आगे लिखा गया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। इसमें एक फोटो पोस्ट किया गया है जिसमें धोनी अपनी 7 नंबर जर्सी में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

अरबाज अली अजहर ने ट्वीट कर आलोचकों से कहा कि जा के रिकॉर्ड में देख इंसान है या माही। उन्होंने साथ में एक फोटों भी पोस्ट की उस पर लिखा था बेस्ट फिनिशर इज बेक। फाइनल ओवर में धोनी ने मारा छक्का।


कुमार ने ट्वीट कर कहा कि धोनी ने 2019 में 2 मैच खेले और दोनों में अर्धशतक लगाए। 2019 में उनकी बेहतरीन शुरुआत।

भुवन बम ने ट्वीट कर कहा कि एक एथलिट को पता होता है कि उसको कम रिटायर होता है। लोग बोलते रहेंगे और वह रन मारता है। उस छक्के ने साबित कर दिया कि वह महेंद्र सिंह धोनी है। दिनेश कार्तिक ने बता दिया कि वह टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा सकता है कि उम्र इस खिलाड़ी के लिए सिर्फ एक नंबर है और आज के मैच में एक बार फिर यह साबित हो गया। नाबाद अर्धशतकीय पारी से धोनी ने अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित किया। धोनी के यह पारी उनके आलोचकों को जवाब भी है और उनका खुद का हौसला बढ़ाने वाली भी है।

Advertisement