आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी पर हुए भावुक - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी पर हुए भावुक

MS Dhoni (Photo by Duif du Toit / Gallo Images/Getty Images)
MS Dhoni (Photo by Duif du Toit / Gallo Images/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग का 11 वां सीजन इस बार काफी बड़ा होने वाला है क्योंकि आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल बैन के बाद वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस टीम की कप्तानी एकबार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के कंधो पर रहेगी.

पिछले 2 साल से टीम पर बैन लगने के कारण महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने टीम की कप्तानी उसके पहले सीजन में की थी लेकिन इसके बाद पिछले सीजन में इस टीम की कप्तानी को स्टीव स्मिथ करने लगे थे.

चेन्नई की वापसी के साथ कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे सुपरजायन्ट्स टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद आईपीएल के 10 साल में पहली बार बिना कप्तान के रूप में पहला सीजन खेला था इसके बाद लेकिन इस सीजन एकबार फिर से धोनी की वापसी कप्तान के रूप में हो रही है और उनके फैन्स उन्हें इसी रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक है.

36 साल के धोनी का पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे है, जिस कारण उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा था. धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए हर सीजन में उन्हें प्लेऑफ तक पहुँचाने का काम किया और इसमें उन्हें 2 बार आईपीएल का खिताब जीतने में भी कामयाबी मिली.

हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी पर बोल रहे थे उस दौरान वे काफी भावुक हो गयें और अपने फैन्स और फ्रेंचाइजी का धन्यवाद दिया जिन्होंने इस खिलाड़ी को लगातार प्यार और समर्थन दिया है. इस बार चेन्नई की टीम को अपना पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है.

यहाँ पर देखिये धोनी का भावुक होने वाला वीडियों

https://twitter.com/CSK_World/status/979203718657667072

close whatsapp