MS Dhoni को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, 22 को करेंगे रामलला का दर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, 22 को करेंगे रामलला का दर्शन

झारखंड के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महेंद्र सिंह धोनी को निमंत्रण पत्र भेजा।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी से पहले अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह के लिए गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली को भी आमंत्रण भेजा गया था।

झारखंड के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महेंद्र सिंह धोनी को निमंत्रण पत्र भेजा। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस निमंत्रण पत्र को स्वीकार कर लिया है और वो भी इस भव्य समारोह में शिरकत लेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस बात से काफी खुश है कि उन्हें भी इस भव्य समारोह में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने उन सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं जिन्होंने उनको इस समारोह के लिए बुलाया है।

बता दें, इस शानदार समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे और कई प्रसिद्ध हस्तियों को भी इसमें शामिल होते हुए देखा जाएगा। यह शानदार कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशभर में 6000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा है जिसमें से एक महेंद्र सिंह धोनी भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम लोगों से की महत्वपूर्ण अपील

अयोध्या में ऐतिहासिक समारोह की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वो 22 जनवरी को इस भव्य समारोह में शिरकत ना ले और एक बार जब पूरा कार्यक्रम हो जाए उसके बाद आप यहां आकर राम जी के दर्शन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘आप सभी से एक अनुरोध है। सभी की इच्छा है कि 22 जनवरी को आयोजन का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या आए। लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी के लिए आना संभव नहीं है। मेरी सभी राम भक्तों से यह गुजारिश है कि एक बार 22 जनवरी को अनौपचारिक कार्यक्रम हो जाने के बाद वो यहां आकर राम जी का दर्शन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को पूरा हो जाने दीजिए।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?