महेंद्र सिंह धोनी ने मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी ने मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार

शादी की 11वीं सालगिरह पर महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी को गिफ्ट में दी यह बेहद स्पेशल विंटेज कार।

MS Dhoni and Sakshi Dhoni. (Photo Source: Twitter/Instagram)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ने 4 जुलाई को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनायी। दोनों की शादी 4 जुलाई 2010 को उस समय हुई थी, जब धोनी अपने करियर के सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे थे और वह भारत को टी-20 वर्ल्डकप में जीत दिलाने के साथ टेस्ट में भी अपनी कप्तानी में नंबर एक की पोजीशन पर पहुंचा चुके थे।

शादी से पहले ही दोनों को लेकर मीडिया में काफी चर्चा का माहौल देखने को मिल रहा था जिसमें साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थी। वहीं, शादी की 11वीं सालगिरह पर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बधाई दी। इसके अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले धोनी को उनकी फ्रेंचाइजी ने भी इस खास मौके पर शुभकामनाएं देते हुए दोनों की एक पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया।

वहीं, दूसरी तरफ धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, धोनी ने पत्नी साक्षी को शादी की 11वीं सालगिरह के मौके पर एक विंटेज कार गिफ्ट की है जिसकी जानकारी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

साक्षी ने फोटो को पोस्ट करने के साथ लिखा कि शादी की सालगिरह के मौके पर यह गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद।

सितंबर में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे धोनी

दूसरी तरफ, आईपीएल 2021 के सीजन को कोरोना की दूसरी लहर के चलते स्थगित किए जाने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आईपीएल के इस सत्र के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में यूएई में कराया जाएगा, जिसमें धोनी एकबार फिर से मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे। सभी को उम्मीद है कि यह धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है जिसके बाद वह पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह दें।

close whatsapp