रांची में MS Dhoni ड्राइव पर निकले तो तो फैंस ने सोशल मीडिया पर कर दी कानूनी कार्रवाई की मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

रांची में MS Dhoni ड्राइव पर निकले तो तो फैंस ने सोशल मीडिया पर कर दी कानूनी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर धोनी की एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें वह कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) माॅडर्न डे क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। जहां धोनी मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते थे, तो विकेट के पीछे उनके तेज दस्तानों का भी कोई मुकाबला नहीं था।

धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई मैचों को आखिरी ओवर में फिनिश किया और वह मैदान पर जिस तरह से शांत रहकर टीम इंडिया को जीत दिला देते थे, उस बात की तारीफ आज भी क्रिकेट जगत में होती है। तो वहीं धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्राॅफियां ( टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियन ट्राॅफी 2013) अपने नाम की थीं।

दूसरी ओर, साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं आज 22 सितंबर को धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह रांची में कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में धोनी कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कार में एक और शख्स मौजूद है जो धोनी की वीडियो बनाते हुए उन्हें हाय करने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं सोशल मीडिया पर धोनी की इस वायरल वीडियो को देख एक Tha7a Fan नाम का एक एक्स यूजर धोनी पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए ट्वीट करता है।

देखें धोनी की वीडियो पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/ExposeThalaFan/status/1704899722111070443?s=20

https://twitter.com/ExposeThalaFan/status/1704901737088168295?s=20

https://twitter.com/Sadly_shrey/status/1704899906258022877?s=20

 

 

 

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Mohammed Shami ने किया ये बड़ा कारनामा, 16 साल बाद हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?