IPL 2024: धोनी प्री-सीजन कैंप में जल्दी आते हैं और टीम के युवा भारतीय खिलाड़ी उनके साथ समय बिताते हैं- स्टीफन फ्लेमिंग

IPL 2024 एमएस धोनी के लिए आखिरी IPL सीजन हो सकता है।

Advertisement

Stephen Fleming And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के आगामी संस्करण से पहले प्री-सीजन कैंप के दौरान एमएस धोनी के योगदान को लेकर अपनी राय दी है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पिछले सीजन में रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता। उन्होंने अहमदाबाद में एक रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी आईपीएल सीजन उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है और ऐसे में फैंस चाहेंगे कि वो इस सीजन बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करें। फ्लेमिंग, जो 2009 से फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं, उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय धोनी प्री-सीजन कैंप में जल्दी आते हैं और टीम के युवा भारतीय खिलाड़ी उनके साथ समय बिताते हैं।

एमएस धोनी के प्री सीजन कैंप को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान

CSK वेबसाइट के हवाले से स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, “कुछ खिलाड़ियों की उम्र और उनके द्वारा खेली जाने वाली क्रिकेट मैचों की संख्यां को देखते हुए, हमारा प्री-सीजन पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। इसलिए एमएस वहां बहुत मजबूत भूमिका निभाते हैं। इसलिए वह जल्दी जाता है और सभी युवा प्लेयर्स के साथ समय बिताता है, युवा प्लेयर्स भी उनकी तरफ आकर्षित होते हैं।”

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने सुपर किंग्स के सेटअप में धोनी और युवाओं के बीच बातचीत के लाभकारी पहलुओं के बारे में बताया। 50 साल के फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, “यह युवा भारतीय खिलाड़ियों को फिर से जुड़ने में सक्षम बनाता है, और फिर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिनकी प्रतिबद्धताएं होती हैं, वे थोड़ी देर से आते हैं। हमारे स्थानीय भारतीय खिलाड़ियों को जो बड़ा लाभ मिलता है, वह है, एक, एमएस धोनी के साथ समय बिताना, और दूसरा, सिस्टम में वापस आने का मौका।”

भारत के दो पूर्व कप्तान, एमएस धोनी और विराट कोहली शुक्रवार, 22 मार्च को एक्शन में नजर आएंगे। चबता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीजन के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी।

Advertisement