नेट सेशन में की MS Dhoni ने छक्कों की बारिश, कुछ ही देर में हो गया वीडियो सुपर वायरल
सोशल मीडिया पर MS Dhoni का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
अद्यतन - मार्च 1, 2025 4:36 अपराह्न

CSK टीम ने IPL 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं मैदान पर सबसे ज्यादा फोकस सभी का MS Dhoni पर रहता है। ऐसे में अब टीम के अभ्यास सत्र से धोनी के वीडियो भी सामने आने लगे हैं, इस कड़ी में माही का एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो अपने पुराने अवतार में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
लंबे समय बाद साथ में अभ्यास करते दिखे MS Dhoni और आर अश्विन
दूसरी ओर इस बार मेगा ऑक्शन में चेन्नई टीम ने आर अश्विन को अपने नाम किया था, साथ ही अश्विन पहले भी CSK से खेल चुके हैं और वो चेन्नई के रहने वाले हैं। वहीं अश्विन भी टीम के साथ में अभ्यास कर रहे हैं, ऐसे में वो लंबे समय बाद धोनी के साथ मैदान पर स्पॉट हुए थे। ये नजारा देखकर फैन्स को पुराने दिन याद आ गए, साथ ही वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वैसे अश्विन ने धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया और CSK के लिए कई बार काफी ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है और देखना होगा की इस बार उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वैसे इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी जुड़े हैं मेगा ऑक्शन के जरिए।
MS Dhoni इस सीजन भी चौके और छक्कों में डील करेंगे सिर्फ
*सोशल मीडिया पर MS Dhoni का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*CSK टीम के अभ्यास का है ये वायरल वीडियो, जिसमें दिखा माही का पुराना अवतार।
*जहां नेट्स में धोनी पहले की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आए।
*वहीं उनके धाकड़ शॉट देख Support Staff और खिलाड़ी हुए काफी उत्साहित।
नेट सेशन से MS Dhoni का ये वीडियो आया है सामने
THALA ON CHARGE AGAIN 💥 pic.twitter.com/cIkpHza74m
— ` (@WorshipDhoni) February 28, 2025
एक नजर डालते हैं अश्विन और धोनी के इस वीडियो पर भी
कुछ इस प्रकार है IPL 2025 के लिए CSK टीम
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल