अजीब उलझन : एमएस धोनी को लेकर विराट और रोहित आमने-सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजीब उलझन : एमएस धोनी को लेकर विराट और रोहित आमने-सामने

MS Dhoni
MS Dhoni (Photo by Mark Metcalfe/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बयान ने अजीब सी उलझन पैदा कर दी है। बात है महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग पोजीशन की। रोहित चाहते हैं कि धोनी को नंबर 4 पर वनडे में खिलाया जाना चाहिए वहीं विराट का मानना है कि धोनी के लिए पांचवां नंबर सही रहेगा।

क्या कहना है रोहित का
रोहित का कहना है कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है कि धोनी के लिए 4 नंबर बैटिंग करने के लिए सही रहेगा। धोनी ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 52.95 की औसत से रन बनाए हैं जो कि उनके करियर औसत से भी बेहतर है। करियर औसत है 50.11 और यही हाल स्ट्राइक रेट का भी है। नंबर 4 पर उनका स्ट्राइक रेट 94.21 उनके करियर स्ट्राइटक रेट 87.60 से भी बेहतर है।

नंबर 5 पर धोनी का औसत 50.70 और स्ट्राइक रेट 86.08 तथा नंबर 6 पर उनका औसत 46.33 और स्ट्राइक रेट 83.23 है। यानी जैसे-जैसे धोनी नीचे बैटिंग करते हैं उनका स्ट्राइक रेट और औसत नीचे आ जाता है।

क्या कहना है विराट का
विराट का मानना है कि नंबर 4 पर अंबाती रायडू के लिए फिक्स हो चुकी है और इसमें बदलाव करना ठीक नहीं होगा। साथ ही धोनी पर बतौर फिनिशर अभी भी विराट का भरोसा कायम है।

विराट का मानना है कि नीचे आकर धोनी मैच को फिनिश करने की क्षमता भी रखते हैं। धोनी को 4 नंबर पर विराट इसलिए नहीं खिलाना चाहते हैं क्योंकि स्पिनर्स के खिलाफ उनका खेल धीमा हो गया है। पिछले चार सालों में धोनी ने स्पिनर्स के खिलाफ 4.2 रन प्रति ओवर की गति से बनाए हैं।

जाहिर सी बात है कि रोहित पुरानी बातों के आधार पर धोनी को 4 नंबर पर खेलाना चाहते हैं जबकि विराट, धोनी के वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उन्हें नीचे खिलाना चाहते हैं। फिलहाल धोनी के बैटिंग ऑर्डर की गुत्थी कप्तान-उपकप्तान के बयान जैसी ही उलझी है। आप इस बारे में क्या सोचते है?

close whatsapp