ब्रेकिंग न्यूज: एक बार फिर धोनी नजर आए टीम इंडिया की जर्सी में - क्रिकट्रैकर हिंदी

ब्रेकिंग न्यूज: एक बार फिर धोनी नजर आए टीम इंडिया की जर्सी में

आईपीएल 2022 में एक बार फिर CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी।

MS Dhoni (Photo Source: Instagram)
MS Dhoni (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स से लेकर फैंस के बीच वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी इन दिनों फोटो शूट में व्यस्त हैं और इस शूट में एक बार फिर वो टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

दरसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लू कलर की जर्सी पहने हुए अलग-अलग शॉट्स खेलकर पोज दे रहे हैं। फैंस को धोनी का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और उनके फैंस इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखिए एमएस धोनी का वह वीडियो

एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2021 में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आईपीएल के अगले सीजन में भी धोनी चेन्नई की पीली जर्सी में खेलते दिखाई देंगे। धोनी को आईपीएल नीलामी से पहले चेन्नई ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। उनके अलावा CSK ने ऋतुराज, जडेजा और मोईन अली को रिटेन किया है।

हाल ही में सामने आया था एमएस धोनी का नया अवतार

क्रिकेट की पिच पर एक से बढ़कर एक इतिहास रचने के बाद अब भारत का पूर्व कप्तान एक नए अवतार में धूम मचाने को तैयार है। दरअसल एमएस धोनी अब वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं जिसका नाम अथर्व है। धोनी ने खुद इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है और इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वेब सीरीज में धोनी एक योद्धा के तौर पर नजर आ रहे हैं जिसमें उनका लुक सच में कमाल का है।

40 वर्षीय धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी-20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।

close whatsapp