‘वह खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल नहीं खेल रहे..’- धोनी को लेकर मोहम्मद कैफ ने कह दी बड़ी बात

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 11 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

Advertisement

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त 11 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही चर्चा जोरों पर हैं कि आईपीएल का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है।

Advertisement
Advertisement

लेकिन धोनी ने अब तक अपने संन्यास को लेकर फैंस के बीच बातें साफ तरह से नहीं रखी है। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का कहना है कि धोनी इस आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर बिल्कुल नहीं खेल रहे हैं। धोनी युवा खिलाड़ियों को मेंटोर करते हुए नजर आ रहे हैं।

वह युवाओं को हमेशा सीखाते रहते हैं- मोहम्मद कैफ

आईपीएल के 16वें सीजन में तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथिशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा और शिवम दुबे, जैसे खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में अपने खेल को निखारते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद कैफ का कहना है कि धोनी अपनी टीम खुद चुनते हैं, उन्हें बैक करते हैं और युवा खिलाड़ियों को सीख दे रहे हैं।

मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है, ‘माही अब एक खिलाड़ी की तरह नहीं एक मेंटोर के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने टीम को चुना है। वह सीनियर्स को नहीं चिढ़ाते, बल्कि वह युवाओं को हमेशा सीखाते रहते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी कप्तानी में खेलने वाला हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे क्योंकि इससे टीम का काम आसान होगा।’

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर हरभजन सिंह ने कही यह बात

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा की खबर इस वक्त जोरों पर चल रही है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस के दौरान धोनी ने कमेंटटेटर डैनी मॉरिसन से कहा कि, भविष्य को लेकर अभी उन्होंने कोई कमिटमेंट नहीं की है।

हरभजन सिंह ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बात करते हुए कहा, ‘सिर्फ एमएस धोनी जानते हैं कि वह कब रिटायर होंगे। मैंने पिछले साल कहा था कि वह खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि वह अगले साल खेलेंगे या फिर नहीं। अगर वह अगले साल खेलते हैं तो फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। फैंस उन्हें हमेशा खेलते हुए देखना चाहते हैं।’

Advertisement