‘थलाइवा’ रजनीकांत के फेवरेट क्रिकेटर है ‘माही’
अद्यतन - जनवरी 9, 2018 12:51 अपराह्न

आईपीएल के आगामी सीजन से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल टीम के साथ दोबारा जुड़ चुके है। धोनी सीएसके में दोबारा लौटने के बाद अपने करिश्मे को दोहराने को कोशिश करेंगे। धोनी चेन्नई के सबसे अहम रत्न में से एक है, यही कारण है, कि देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक रजनीकांत भी उनके फैन्स की सूची में शामिल है।
कुछ समय पहले शहर में हुए एक इवेंट के दौरान रजनीकांत ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया। उन्होंने बिना देरी से धोनी का नाम लिया, जिसके बाद वहाँ मौजूद सभी दर्शक ख़ुशी से झूम उठे। रजनीकांत और माही दोनों ही अपने क्ष्रेत्र में चेन्नई के सबसे बड़े सुपरस्टार है।
ऐसे में लगातार 9 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते रहे धोनी के चाहने वालो की कमी नहीं है, ख़ासतौर पर चेन्नई को 2 बार चैंपियन बनाने के बाद वह और भी ज्यादा पसंद किये जाने लगे है।
रजनीकांत ने बतौर बस कंडक्टर अपनी जर्नी शुरू की थी और आज वह भारत के सबसे चर्चित नामों में से एक है। कुछ इसी तरह धोनी भी खड़गपुर स्टेशन पर ट्रेन टिकेट एग्जामिनर(टीटीई) थे, जिसके बाद वह कठिन परिश्रम करके टीम इंडिया के कप्तान बने और विश्वकप 2011 देश नाम किया.
देखे विडियो:-
At Present, MS Dhoni is my most favorite cricketer – Super Star Rajinikanth ? pic.twitter.com/eLDp972jh4
— DHONIsm™ ♥ (@DHONIism) January 6, 2018
कप्तान छोड़ने के बाद भी धोनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल की शुरुआत में सिमित ओवर क्रिकेट से कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि उन्हें अभी भी पिच पर सबसे निर्णायक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। धोनी मैदान पर कप्तान विराट कोहली के सबसे बड़े मार्गदर्शक और सहयोगी के रूप में काम करते है। वह टीम के सबसे अभिन्न अंग है और अकसर कोहली के साथ अहम रणनीतियों पर बातचीत कर रहते है।
जाहिर तौर पर करियर के अंतिम चरण पर होने के कारण धोनी के प्रदर्शन में गिरावट जरुर देखने को मिली है। जिसके कारण कई क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दे चुके है,लेकिन धोनी इस बात में दो राय नहीं है कि धोनी हमेशा अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर अपने आलोचकों को करार जवाब देते रहेंगे।